{"_id":"698e3797f6a1fb0d630947f2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-110959-2026-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गिरफ्तार अपराधी से एक और पिस्टल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गिरफ्तार अपराधी से एक और पिस्टल बरामद
Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
सांबा। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कल गिरफ्तार किए गए अपराधी से एक और पिस्टल बरामद की है। यह बरामदगी थाना रामगढ़ में दर्ज एफआईआर के तहत चल रही जांच के दौरान की गई।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत 11 फरवरी को थाना रामगढ़ की पुलिस टीम ने अरनिया निवासी रंजु चौधरी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दौरान उसके कब्जे से एक पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस तथा करीब 20.23 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया था।
इस संबंध में थाना रामगढ़ में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान आरोपी रंजु चौधरी से गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उसके गांव कठार स्थित घर से एक और पिस्टल बरामद की है।पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के तार किन-किन आपराधिक गतिविधियों से जुड़े हुए हैं।