{"_id":"687ff22aec6ed8df5a05b928","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107344-2025-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बारिश से फिसलन बढ़ने से सुंब-गौरण मार्ग बंद, छात्र भी नही पहुंच सके स्कूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बारिश से फिसलन बढ़ने से सुंब-गौरण मार्ग बंद, छात्र भी नही पहुंच सके स्कूल
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी क्षेत्रों में गत दो दिनों से जारी बारिश से सुंब-गौरन मार्ग फिसलन बढ़ने से बंद हो गया। सुंब के हायर सेकेंडरी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे भी मंगलवार को स्कूल नहीं पहुंच सके।
बाबा शिवो धार्मिक स्थल के महंत देस राज गिरी ने बताया कि सुंब-गौरण मार्ग के बंद रहने से मंगलवार को देव स्थान पर भी श्रद्धालुओं की कमी रही।
उन्होंने कहा, सुंब-गौरण के बीच के दो किलोमीटर मार्ग के टूटे हुए होने से फिसलन बढ़ जाती है, जिससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहती है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को कई बार अवगत करवाया गया है लेकिन कोई उचित कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बताया कि गत दस साल से मार्ग के विकास का काम चल रहा है जो आज तक मुकम्मल ही नहीं हो सका है। इससे लोगों को एक साथ अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कोट
इस मार्ग का विकास करवा रहे ठेकेदार की कोताही को देखकर उसे नोटिस जारी किया गया है। उसके खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश शर्मा, उपायुक्त सांबा