फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सुंब ब्लॉक के गांवों में पहुंचे डीडीसी, बारिश से पैदा स्थिति का जायजा लिया

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिला विकास आयुक्त (डीडीसी) सांबा राजेश शर्मा ने मंगलवार सुबह सुंब ब्लॉक के विभिन्न पहाड़ी क्षेत्रों और नदी-नालों वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने भारी बारिश के चलते उत्पन्न स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

उन्होंने विशेष रूप से उन क्षेत्रों का निरीक्षण किया जो बाढ़ के लिए संवेदनशील हैं। उपायुक्त ने सुंब के साथ लगते गांवों के ग्रामीणों से भेंट कर उन्हें पेश आ रही परेशानियों को सुना। मौके पर स्थिति का आकलन करने के बाद डीसी ने एक अहम एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्र में रहने वाले लोग तथा बच्चे नदी-नालों या अन्य जल स्रोतों के पास न जाएं।
विज्ञापन

डीसी ने निर्देश जारी किए हैं कि जिन स्कूलों में बच्चों को नदी-नालों को पार कर पहुंचना होता है, उन्हें एहतियात के तौर पर अस्थायी रूप से बंद कर दिया जाए। उन्होंने अभिभावकों से भी आग्रह किया कि वह बच्चों को घर पर ही रखें ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके। उपायुक्त ने कहा कि जिन स्कूलों के बच्चों को बाढ़ के पानी से खतरा है उन स्कूलों को भी बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मानसून के इस मौसम में प्रशासन की प्राथमिकता लोगों की जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सभी विभागों को अलर्ट पर रखा गया है। इस अवसर पर एसीआर अजय भारती, तहसीलदार सांबा बशीर मलिक व अन्य अधिकारी भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed