{"_id":"6877f826e637de95fe03ac70","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107250-2025-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान, गंदगी से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का नहीं हो रहा समाधान, गंदगी से लोग परेशान
विज्ञापन
सांबा। नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने मांगों को लेकर बुधवार को सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन नेताओं के अनुसार कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर गत 16 दिनों से हड़ताल पर चल रहे हैं। आयुक्त सचिव, उपमुख्यमंत्री, मुख्यमंत्री तक को मिल चुके है लेकिन किसी ने उनकी मांग को पूरा करने की कोशिश नही की है। वहीं, सफाई न होने से कस्बे के मोहल्लों, बाजारों में गंदगी फैलने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उन की मांग को पूरा नहीं किया जाता, वह हड़ताल पर ही रहेंगे। स्थानीय निवासी मनोज कुमार, नीलम सिंह, अजय कुमार आदि ने कहा कि बाजारों में पसरी गंदगी से बदबू उठने से आने जाने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। इससे डायरिया जैसे रोग भी फैल रहे हैं। उन्होंने जम्मू कश्मीर सरकार से मांग की है कि सफाई कर्मचारियों की मांगों को पूरा करे ताकि आम लोगों को गंदगी से राहत मिले।
रोजाना 15 क्विंटल कचरा निकलता है
कस्बे में हर रोज 15 क्विंटल कचरा जमा होता है, जिसे सफाई कर्मचारी हर रोज उठा कर डंपिंग स्टेशन में ले जाते हैं। 16 दिनों से वह हड़ताल पर हैं। ऐसे में 240 क्विंटल कचरा शहर में पड़ा है जो लोगों को परेशान कर रहा है। इससे डायरिया जैसी बीमारी भी फैल रही है।
विज्ञापन
कोट
हमारी एक ही मांग है कि हमारे अस्थायी कर्मचारियों को पक्का किया जाए। सरकार ने हर बार हमें आश्वासन देकर हमारी हड़ताल को खत्म करवाया था लेकिन अब हम लोग काम पर तब ही लौटेंगे जब तक उन्हें लिखित में नहीं दिया जाता। पहले से ही सफाई कर्मचारियों की संख्या काफी कम है। ऐसे में सरकार उनकी मांग को अनसुना कर रही है। इससे मजबूर होकर उन्हें हड़ताल पर उतरना पड़ा है।
-रवि रंधावा, जिला प्रधान सफाई कर्मचारी संगठन सांबा