{"_id":"6876a75722e1f2df690de1e7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-107239-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सब्जी मंडी में जगह की कमी से व्यापारी परेशान, पार्किंग सुविधा भी नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सब्जी मंडी में जगह की कमी से व्यापारी परेशान, पार्किंग सुविधा भी नहीं
विज्ञापन
सांबा। शहर की मौजूदा सब्जी मंडी पिछले कई दशकों से शहर के बीचोबीच निजी प्लाट में चलाई जा रही है। निजी सब्जी मंडी में जगह की कमी के कारण सब्जी मंडी के व्यापारी और खरीदारी के लिए आने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
गाड़ियों को पार्क करने के लिए भी कोई व्यवस्था नहीं है। इसके चलते रोजाना सुबह सब्जी मंडी आने वाले लोगों के वाहन राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े रहने से जाम लगा रहता है। स्थानीय निवासी रिंकू कुमार, रमेश कुमार, राजीव सिंह व मनदीप सिंह का कहना है कि तमाम जिलों में सरकार की तरफ से सब्जी मंडियों का निर्माण किया गया है, लेकिन सांबा में अभी भी पिछले कई दशकों से सब्जी मंडी एक निजी भूमि के टुकड़े में चलाई जा रही है। सब्जी मंडी में न तो लोगो के खड़े रहने के लिए जगह है और न ही वाहन पार्क करने की कोई व्यवस्था है।
लोगों का कहना है कि इस समस्या को कई बार प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखा। उनका कहना था कि सब्जी मंडी को शहर से बाहर स्थानांतरित करने की योजना पर काम चल रहा है, लेकिन लगभग कई वर्ष बीतने बाद भी समस्या का समाधान नही हुआ। लोगों ने मांग की है कि सब्जी मंडी को जल्द नई जगह पर शिफ्ट किया जाए।
विज्ञापन
कोट
सब्जी मंडी को नई जगह पर शिफ्ट करने के लिए हॉर्टिकल्चर प्लानिंग एंड मार्केटिंग डिपार्टमेंट की तरफ से भूमि चयन की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। भूमि का चयन होने के बाद सब्जी मंडी का निर्माण होते ही सब्जी मंडी शिफ्ट कर दी जाएगी।
-जोधराज भगत, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद