{"_id":"6823a730d0a8042e42059122","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sjam1009-106253-2025-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पाकिस्तान अब सीमा से दूर क्षेत्रों में ड्रोन से गिरा रहा बम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पाकिस्तान अब सीमा से दूर क्षेत्रों में ड्रोन से गिरा रहा बम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। पाकिस्तान ने सीमावर्ती गांवों के ग्रामीणों को पहले गोलीबारी कर निशाना बनाया। अब वह ड्रोन से हमले कर रहा है। बीती रात जिले की रेईया पंचायत के कैंक गांव में एक साथ चार गोले गिरे। हालांकि, इस हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ।
गांव की महिला ज्योति देवी ने बताया कि रात के करीब 8:45 बजे वह अपनी रसोई में खाना बना रही थीं, जबकि उनके परिवार के अन्य सदस्य पास के घर में थे। अचानक एक गोला उनकी रसोई की छत पर गिरा। धमाका इतना जोरदार था कि वह गिरकर बेहोश हो गईं। उनके परिवार के सदस्य उन्हें बाहर ले आए। काफी देर बाद वह होश में आईं।
वहीं, गांव के गगन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ बरामदे में बैठकर प्रधानमंत्री का भाषण सुन रहे थे। करीब 8:30 बजे वे अपने कमरे में गए और खाना खाया। फिर, 9:15 बजे उनके बरामदे के पास एक जोरदार धमाका हुआ, जिससे कमरे के शीशे टूट गए। गगन सिंह और उनका परिवार डर के मारे एक कमरे में छिप गए। कुछ देर बाद, उनके घर से 50 मीटर दूर एक और धमाका हुआ, और फिर एक और धमाका हुआ, जिससे पूरा गांव दहशत में आ गया।
विज्ञापन
सुबह के समय, सेना के जवानों ने इलाके में तलाशी अभियान चलाया, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं अन्य किसी स्थान पर बम जैसी कोई वस्तु तो नहीं पड़ी है।
-- -
जहां दिख रही रोशनी, वहीं हो रहा था धमाका
ग्रामीणों के अनुसार कि ड्रोन से यह हमला वहीं हो रहा था, जहां थोड़ी बहुत रोशनी थी। उन्होंने बताया कि एक युवक कार चलाते हुए अपने घर की ओर जा रहा था तो ड्रोन ने लाइट को हिट किया। गनीमत रही कि तब तक कार चालक निकल गया था। जहां पर भी थोडी सी रोशनी दिखाई थी, वहां पर धमाका किया गया।