फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: हेरोइन बरामदगी मामले में आरोपी को मिली जमानत

विज्ञापन
jammu kashmir news
30 हजार रुपये के निजी मुचलके पर मिली राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सांबा। अतिरिक्त मुंसिफ/जेएमआईसी न्यायालय ने आरोपी विपन दुबे को जमानत दे दी है। आरोपी के खिलाफ बड़ी ब्राह्मणा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। अदालत ने 30 हजार रुपये के जमानती बांड और समान राशि के निजी मुचलके पर जमानत मंजूर करते हुए आरोपी को जांच में सहयोग करने के निर्देश दिए।

जमानत याचिका में आरोपी विपन दुबे निवासी तरोर, बड़ी ब्राह्मणा की ओर से कहा गया कि उसे झूठे मामले में फंसाया गया है। वह जांच में पूरा सहयोग करने के लिए तैयार है। वहीं, अभियोजन पक्ष ने जमानत का विरोध करते हुए अदालत को बताया कि मामला गंभीर प्रकृति का है और जांच अभी जारी है। अभियोजन ने आशंका जताई कि रिहा होने पर आरोपी गवाहों को प्रभावित कर सकता है।
विज्ञापन


दोनों पक्षों की दलीलें सुनने और केस डायरी का अवलोकन करने के बाद अदालत ने पाया कि आरोपी से कथित तौर पर बरामद 3.30 ग्राम हेरोइन एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित ‘स्मॉल क्वांटिटी’ की श्रेणी में आती है। अदालत ने कहा कि आरोपी पहले से हिरासत में है और जांच के लिए पर्याप्त समय मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed