{"_id":"6a1c9cb792ebfddc140cf1fc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112794-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कार की टक्कर से स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत
Mon, 01 Jun 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 01 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
बाड़ी ब्राह्मणा के पहलवान रेस्टोरेंट के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा क्षेत्र में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्कूटी सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। यह हादसा पहलवान रेस्टोरेंट के पास हुआ।
जानकारी के अनुसार स्कूटी और बोलेरो की टक्कर में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे तत्काल उपचार के लिए श्री ओम अस्पताल बाड़ी ब्राह्मणा ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया। जीएमसी जम्मू पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान देव राज (65) निवासी वार्ड नंबर-10 दौलियां के रूप में हुई है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।