{"_id":"6a0b79ac005ddbc9f200a0cf","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-112571-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डेंगू से बचाव को लेकर शिविर, 61 लोगों की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डेंगू से बचाव को लेकर शिविर, 61 लोगों की जांच
विज्ञापन
सांबा। बाड़ी ब्राह्मणा के कर्थोली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ‘हर घर आयुष’ थीम के तहत डेंगू से बचाव को लेकर जागरूकता एवं स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया।
निदेशक आयुष जम्मू-कश्मीर डॉ. अजय कुमार टिक्कू के निर्देश तथा जिला नोडल अधिकारी आयुष सांबा डॉ. रेनू दास के मार्गदर्शन में आयोजित शिविर में लोगों को डेंगू के लक्षण, बचाव और आयुर्वेदिक उपचार के बारे में सरल तरीके से जानकारी दी गई।
इस दौरान 61 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की गई और उन्हें जरूरी परामर्श दिया गया। साथ ही जागरूकता सामग्री बांटी गई और जरूरतमंदों को निशुल्क आयुष दवाएं वितरित की गईं।
विज्ञापन
डॉक्टरों ने लोगों से घर के आसपास साफ-सफाई रखने, पानी जमा न होने देने और मच्छरों से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की। शिविर में स्थानीय स्टाफ का भी सहयोग रहा।