{"_id":"69d960e673c391faaa02a2b0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111829-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: छात्रों ने रचनात्मक नारों के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: छात्रों ने रचनात्मक नारों के जरिए दिया सड़क सुरक्षा का संदेश
विज्ञापन
सांबा। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज (जीडीसी) रामगढ़ में सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्लोगन लेखन गतिविधि का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज की प्राचार्य मीरू अबरोल के मार्गदर्शन में रोड सेफ्टी क्लब के बैनर तले आयोजित हुआ।
कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं विचारोत्तेजक स्लोगन लिखे। छात्रों ने अपने नारों के माध्यम से हेलमेट और सीट बेल्ट के उपयोग, तेज रफ्तार से बचाव, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन करने जैसे महत्वपूर्ण संदेश दिए।
इस गतिविधि का समन्वयन शिवाली पंजगोत्रा और अंजना रैना ने किया। कार्यक्रम के दौरान संकाय सदस्यों ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों में सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करते हैं।
विज्ञापन
प्राचार्य मीरू अबरोल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को नियमों का पालन कर समाज को सुरक्षित बनाने में योगदान देना चाहिए।