फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बारिश से बिगड़े हालात, सांबा-मानसर मार्ग पर जगह-जगह कीचड़

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। बीते दो दिनों तक लगातार हुई बारिश के चलते सांबा-मानसर मार्ग की स्थिति बेहद खराब हो गई है। बिंदु दा पेड़ा के पास सड़क पर जगह-जगह कीचड़ और दलदल बन जाने से वाहनों की आवाजाही बुरी तरह प्रभावित हो रही है। फिसलन बढ़ने के कारण वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है और वाहन रेंग-रेंग कर चलने को मजबूर हैं।
विज्ञापन


मार्ग के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ के कारण जाम की स्थिति बनी हुई है। इससे यात्रियों का समय बर्बाद हो रहा है। खासकर दोपहिया वाहन चालकों के लिए यह सड़क खतरे से खाली नहीं है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर बारिश के बाद यही हालात बन जाते हैं, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी सुनील कुमार ने बताया कि बारिश के बाद सड़क की हालत बेहद खराब हो गई है। कीचड़ इतना ज्यादा है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं वाहन चालक गगन कुमार ने कहा कि सड़क पर फिसलन के कारण वाहन संभालना मुश्किल हो रहा है। कई जगहों पर जाम लग रहा है, जिससे सफर में काफी समय लग रहा है।


दोपहिया वाहन चालक सतीश कुमार ने चिंता जताते हुए कहा कि इस मार्ग पर बाइक चलाना जोखिम भरा हो गया है। कभी भी हादसा हो सकता है, इसलिए जल्द मरम्मत जरूरी है।

कोट
सांबा-मानसर मार्ग अब बीआरओ (बॉर्डर रोड आर्गेनाईजेशन) के अधीन है। सड़क की देखरेख और मरम्मत का कार्य अब बीआरओ द्वारा ही किया जाएगा।
-दरबारी लाल, एईई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed