Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मानसर झील को जाने वाली मुख्य सड़क बदहाल, हादसों का खतरा बढ़ा

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मानसर झील तक पहुंचने वाली मुख्य सड़क की हालत इन दिनों बेहद खराब हो गई है। सांबा-मानसर मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे और कीचड़ जमा होने से यह सड़क दलदल में तबदील हो चुकी है। हालात यह हैं कि थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पर फिसलन बढ़ जाती है। इससे वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है और हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों के अनुसार यह सड़क पहले पीडब्ल्यूडी के अधीन थी, लेकिन अब इसे बीआरओ के अधीन आने की बात कही जा रही है। बावजूद इसके अभी तक सड़क की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे लोगों में रोष है। हालांकि अब लोगों को उम्मीद है कि बीआरओ के अधीन आने के बाद सड़क की स्थिति में जल्द सुधार होगा।
विज्ञापन


हर रोज जोखिम उठाकर गुजरते हैं
स्थानीय निवासी मोहिंदर कुमार ने बताया कि हम रोज इसी सड़क से गुजरते हैं। गड्ढों और कीचड़ के कारण वाहन चलाना मुश्किल हो गया है। कई बार दोपहिया वाहन फिसल चुके हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्यटन पर पड़ रहा असर
दुकानदार सुनील शर्मा का कहना है कि मानसर झील क्षेत्र में बाहर से आने वाले पर्यटक सड़क की हालत देखकर लौट जाते हैं। इससे हमारा कारोबार भी प्रभावित हो रहा है। अगर जल्द मरम्मत नहीं हुई तो हालात और खराब हो जाएंगे।
बारिश में बढ़ जाती है परेशानी
स्थानीय महिला मीना देवी ने बताया कि बारिश के दिनों में सड़क पूरी तरह दलदल बन जाती है। कामकाज और स्कूल कॉलेज जाने वाले बच्चे परेशान होते हैं। बच्चों को स्कूल भेजना भी मुश्किल हो जाता है। प्रशासन को इस ओर तुरंत ध्यान देना चाहिए।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित एजेंसियों से मांग की है कि जल्द से जल्द सड़क की मरम्मत शुरू करवाई जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और पर्यटन गतिविधियां भी सुचारू रूप से चल सकें।


कोट
पीडब्ल्यूडी विभाग ने सड़क की देखरेख का जिम्मा बीआरओ को सौंप दिया है। सड़क के निर्माण और मरम्मत से जुड़े सभी कार्य अब बीआरओ द्वारा ही किए जा रहे हैं।
-नीरज वैद, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed