{"_id":"69a9ec5452383af621012b14","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111263-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में एक ही दिन में दो मोटरसाइकिल चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सांबा। जिले में वाहन चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। वीरवार को सांबा में अलग-अलग स्थानों से दो मोटरसाइकिल चोरी होने के मामले सामने आए। दोनों मामलों की शिकायत पुलिस के पास दर्ज करवा दी गई है।
जानकारी के अनुसार पहली घटना जिला अस्पताल परिसर की है। यहां दोपहर 12 बजे अस्पताल में खड़ी मोटरसाइकिल को अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। चोरी हुई बाइक शुभम सिंह निवासी चचवाल की बताई जा रही है। बाइक चोरी होने का पता चलने पर पीड़ित ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सीसीटीवी फुटेज में एक अज्ञात युवक मोटरसाइकिल चोरी कर ले जाता दिखाई दे रहा है।
वहीं दूसरी घटना औद्योगिक क्षेत्र में सामने आई है। यहां जेके बैंक की शाखा के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल को भी अज्ञात चोर लेकर फरार हो गया। यह मोटरसाइकिल सुशांत सांगरा निवासी अराजी सांबा की बताई जा रही है।