{"_id":"69a0b3dd96c0e977530b9ace","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-111165-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दो लापता व्यक्तियों को तलाश कर परिवार से मिलाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दो लापता व्यक्तियों को तलाश कर परिवार से मिलाया
Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लापता हुए व्यक्तियों को तलाश कर परिजन से मिला दिया। एक बुजुर्ग पुरुष और एक महिला की गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस पोस्ट सपवाल और पुलिस पोस्ट उत्तरवाहिनी में दर्ज की गई थीं।
पुलिस के अनुसार गत 19 फरवरी को जिले के विजयपुर तहसील के बाड़ियां कैंप निवासी मुकेश कुमार ने शिकायत दर्ज करवाई कि उनके पिता घर से लापता हो गए हैं। इस संबंध में पुलिस पोस्ट सपवाल ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी।
दूसरे मामले में 24 फरवरी को उत्तरवाहिनी निवासी मंजूर हुसैन ने पत्नी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस पोस्ट उत्तरवाहिनी में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस टीमों ने प्रयास और तकनीकी सहायता के जरिए दोनों लापता व्यक्तियों को सुरक्षित बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद दोनों को उनके परिवारों के सुपुर्द कर दिया गया।