फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: महाशिवरात्रि पर शिवालयों में गूंजे महादेव के जयकारे

Mon, 16 Feb 2026 01:55 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 16 Feb 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा के महेश्वर मंदिर समक्ष लगा विशाल मेला
भक्तों ने किया शिवलिंग का जलाभिषेक
विज्ञापन

सांबा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिले भर के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र में खुशहाली की कामना की।

सांबा के सबसे प्रसिद्ध और विशाल महेश्वर मंदिर में सुबह चार बजे से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर परिसर के सामने विशाल मेले का आयोजन किया गया। इसमें बेलपत्र, फूल, पूजा सामग्री के साथ-साथ खाने-पीने के स्टॉल लगाए गए थे। इसके अलावा बच्चों के मनोरंजन के लिए झूले और खिलौनों के स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र बने रहे। दिनभर मेले में लोगों की चहल-पहल बनी रही।
विज्ञापन


इसके अलावा शिवद्वाला मंदिर, डंगेश्वर मंदिर, थलोरा नरसिंह मंदिर और चिची देवी मंदिर में भी शिवभक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रोशनी से सजाया गया था। पुजारियों की ओर से रुद्राभिषेक और विशेष पूजा-अर्चना कराई गई। कई श्रद्धालुओं ने व्रत रखकर भगवान शिव की आराधना की और भजन-कीर्तन में भाग लिया। देर शाम तक मंदिरों में श्रद्धालुओं का आना-जाना जारी रहा। भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं। पूरे जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा, उल्लास और भक्तिमय माहौल के साथ मनाया गया।

सांबा के महेश्वर मंदिर समक्ष लगा विशाल मेला

सांबा के महेश्वर मंदिर समक्ष लगा विशाल मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed