फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: समझौते के बाद मारपीट व धमकी के मामले में चार आरोपी बरी

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। मारपीट, गाली-गलोज और जान से मारने की धमकी के एक मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सांबा की अदालत ने समझौते के आधार पर चार आरोपियों को बरी कर दिया। यह आदेश मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्मृति शर्मा की अदालत ने पारित किया।
विज्ञापन

मामला विजयपुर थाना अधिकार क्षेत्र में वर्ष 2024 से जुड़ा है। इसमें आरोपियों संदीप सिंह निवासी सुचानी, विजयपुर तथा विशाल सिंह और सतीश सिंह निवासी राया, विजयपुर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत चालान पेश किया गया था। सुनवाई के दौरान शिकायतकर्ता एवं घायल विशाल सिंह निवासी सुचानी, विजयपुर ने अदालत में आवेदन देकर बताया कि दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया है और वह अब मुकदमा आगे नहीं बढ़ाना चाहते। अदालत में शिकायतकर्ता, घायल और सभी आरोपी उपस्थित रहे तथा उनके बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

अदालत ने पाया कि संबंधित धाराएं समझौता योग्य हैं। इसके बाद अदालत ने समझौते की अनुमति देते हुए चारों आरोपियों को सभी आरोपों से बरी कर दिया। साथ ही जमानत बांड रद्द कर दिए गए और मामले का निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed