फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: सांबा में सफाई कर्मी काम पर लौटे, गंदगी पर चलाया झाड़ू

विज्ञापन
jammu kashmir news
  सांबा में गंदगी हटाते सफाई कर्मचारी। - फोटो : samba news
विज्ञापन

सांबा। जम्मू संभाग में 27 दिनों से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली है। रविवार को सांबा में सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए और शहर में लगे कूड़े के ढेरों को हटाने का काम शुरू किया।
सांबा में गली मोहल्लों, सड़कों और बाजारों से जेसीबी मशीनों और ट्रैक्टर ट्रालियों की मदद से गंदगी हटाई गई। गंदगी के ढेर हटने और बदबू से निजात मिलने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। सांबा में रोज़ाना लगभग पांच टन कचरा निकलता है। ऐसे पूरा कचरा न हटने से शहर में कई टन गंदगी के ढेर लग गए थे। फिलहाल सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने पर धीरे धीरे सफाई व्यवस्था पटरी पर लौटने लगी है। हालांकि शहर को पूरी तरह से साफ़ होने में लगभग सप्ताह भर का समय लग जाएगा।
विज्ञापन


स्थानीय निवासी अनिल कुमार, पूरन सिंह, रघुनन्दन सिंह व वरुण कुमार ने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल के बाद उनके घरों और दुकानों के आगे से गंदगी उठाए जाने पर लोगों ने राहत की सांस ली है। लोगों ने कहा कि अगर अधिकारियों ने सफाई कर्मियों की बात सुन पहले ही हड़ताल समाप्त करवा दी होती तो गंदगी के ढेर नहीं लगते।
विज्ञापन
विज्ञापन


सफाई कर्मचारी संगठन जिला प्रधान रवि रंधावा ने कहा कि मांगों को लेकर उन्होंने मुख्यमंत्री के सलाहकार नासिर असलम वानी और आवास एवं शहरी विकास विभाग की आयुक्त सचिव मनदीप कौर से मुलाकात की। उन्होंने मांगों को जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है। इसलिए हमने हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने कहा कि मांगे पूरी नहीं की गईं तो फिर काम छोड़ हड़ताल करने पर विवश हो जाएंगे।


नगर परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जोधराज भगत ने कहा कि सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त होने की घोषणा के बाद रविवार को सफाई कर्मचारी काम पर लौट आए हैं। उन्होंने कहा कि सांबा की सभी प्रमुख जगहों से गंदगी हटा दी गई है व आसपास के शेष इलाकों में सफाई व्यवस्था का काम जारी है। आने वाले दो-तीन दिनों में सफाई व्यवस्था पूरी तरह बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed