फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: चक मंगा रकवाल में पानी की किल्लत से लोग परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा। गर्मी बढ़ते ही सांबा शहर में पानी के लिए हाहाकार मचना शुरू हो गया है। कई इलाकों में पिछले दो सप्ताह से लोगों को पेयजल की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसके कारण लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

सांबा के बीएसएनएल कार्यालय के साथ सटे चक मंगा रकवाल क्षेत्र के लोगों का कहना है कि उनके इलाके में पिछले 15 दिनों से पानी उपलब्ध नहीं हो पाया। इसके चलते लोग दूसरे ट्यूबवेल से पानी लाने या पैसे खर्च कर टैंकर मंगवाने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासी गोपाल कुमार, रवि कुमार, रमेश कुमार, विशाल कुमार व खेमराज ने कहा कि उनके इलाके में पिछले 15 दिनों तक पानी की आपूर्ति नहीं हो पाई। कई दिनों बाद शनिवार को 40 मिनट के लिए पानी की सप्लाई दी गई। उन्होंने कहा कि तपती गर्मी में लोग पानी के लिए बेहाल हो रहे हैं। सक्षम लोग पानी का टैंकर खरीदकर गुजारा कर रहे हैं, जबकि आर्थिक रूप से प्रभावित लोग अन्य इलाकों से पानी लाने को मजबूर हैं। लोगों ने कहा कि वर्षभर उन्हें सप्ताह में दो या तीन बार पानी सप्लाई किया जाता है वो भी मात्र 40 मिनट के लिए। ऐसे में लोग सिर्फ पीने का पानी ही एकत्रित कर पाते हैं। घर के अन्य कार्यों के लिए उन्हें अन्य माध्यमों का सहारा लेना पड़ता है। लोगों ने जिला प्रशासन और जलशक्ति विभाग सांबा के मांग की है कि रोजाना 1 घंटे के लिए पानी सप्लाई किया जाए।
विज्ञापन

कोट
हाईवे का विस्तार चल रहा है जिसके चलते कई जगहों से पाइपें क्षतिग्रस्त हुई थीं। लीकेज के कारण लोगों को कम पानी मिल रहा था। पाइपों की मरम्मत की गई है। फील्ड कर्मियों को नियमित पानी सप्लाई करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजिंदर शर्मा, निरीक्षक, जलशक्ति विभाग
17 एसबीए 08 : पीएचई कर्मियों की अनुपस्थिति में बीएसएनएल कार्यालय के पास बंद पड़ा वाटर पंप स्टेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed