फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: दोनों देशों में तनाव के चलते प्रमुख धार्मिक स्थलों में श्रद्धालुओं की संख्या घटी

विज्ञापन
jammu kashmir news
सांबा के एक मंदिर में दर्शन करते श्रद्धालु। - फोटो : samba news
सांबा। दोनों देशों के बीच बने तनावपूर्ण हालात के बाद मंदिरों में श्रद्धालुओं की संख्या में खासी गिरावट दर्ज की गई है। आम दिनों के मुकाबले ये संख्या 50 से 60 प्रतिशत कम हो गई है। चीची देवी मंदिर, बाबा शिवो मंदिर, महेश्वर मंदिर और नरसिंह मंदिर में श्रद्धालुओं की संख्या घटी है। सुरक्षा कारणों के चलते कई मंदिरों में आरती का समय भी बदल दिया गया है।
विज्ञापन

चीची देवी मंदिर के पुजारी सुरजीत ने बताया कि जब से पड़ोसी मुल्क द्वारा सांबा शहर को निशाना बनाकर ड्रोन हमले किए जा रहे हैं तब से श्रद्धालुओं की संख्या में भारी गिरावट देखने को मिली है। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों से आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम हो गई है जबकि मंदिर में आने वाले स्थानीय लोगों की संख्या भी आधी रह गई है।
विज्ञापन

पुजारी ने कहा कि मंदिर में आरती का समय भी बदल दिया गया है। पहले सुबह की आरती साढ़े पांच बजे और शाम की आरती आठ बजे की जाती थी, लेकिन अब उसमे आधे घंटे का अंतर डाला गया है। उन्होंने कहा कि पुजारियों द्वारा रोज़ाना हवन यज्ञ और पूजा पाठ के बाद भारत की प्रचंड जीत के लिए प्रार्थना भी की जाती है। मंदिर में आने वाले श्रद्धालु सतपाल शर्मा ने कहा कि मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रहती थी लेकिन अब संख्या सैकड़ों से सिमटकर दर्जनों में रह गई है। उन्होंने कहा कि माता रानी सभी की रक्षा कर रही है और उनकी कृपा से भारतीय सेना दुश्मन के हर हमले को विफल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed