फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: टन नाले पर करेट डालने का काम हुआ शुरू, 200 एकड़ भूमि की होगी सिंचाई

Sat, 13 Jun 2026 02:10 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sat, 13 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
जेसीबी से लोहे के करेट डालने के लिए नाले के किनारे जगह बनाते सिंचाई विभाग स्रोत सिंचाई विभाग
लिफ्ट इरिगेशन सुचारु करने के लिए लगाए जाएंगे 36 करेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अरनिया। सिंचाई विभाग ने टन नाले पर करेट डालने का कार्य शुरू कर दिया है। गांव ब्यासपुर परलाह में बंद पड़ी लिफ्ट इरिगेशन को दोबारा चालू करने के लिए 36 करेट लगाए जाएंगे। विभाग के अनुसार 10 लाख रुपए की लागत से नाले के एक किनारे पर करेट लगाकर पानी को मोड़ा जाएगा और लिफ्ट इरिगेशन की ओर भेजा जाएगा। इस सुविधा से 200 एकड़ जमीन में सिंचाई की व्यवस्था बहाल हो सकेगी।

स्थानीय किसानों ने कहा कि लिफ्ट इरिगेशन चालू होने पर उन्हें सिंचाई में राहत मिलेगी। इससे फसलों की पैदावार में सुधार होगा। किसानों ने कहा कि बीते समय में पानी की कमी के कारण कई बार आर्थिक नुकसान झेलना पड़ा है।
विज्ञापन

--------------------

लिफ्ट इरीगेशन किसानों के लिए लाइफलाइन का कार्य करती है। वर्षों से लिफ्ट इरीगेशन ठप पड़ी हुई थी जिसकी बहाली किसानों के लिए खुशी का बेहतरीन पल है।
- किसान कुलदीप सिंह
--------------------

लिफ्ट इरीगेशन चालू होने से मोटर पंप का बोझ कम होगा। बिजली की फिजूल खर्ची बचेगी। चंद मिनटों में खेतों की सिंचाई पूरी होगी।
किसान हंसराज
--------------------

लिफ्ट इरीगेशन सुचारु होने के बाद सिंचाई विभाग को क्षतिग्रस्त चैनल और अतिक्रमण हुए चैनलों की बहाली का बीड़ा उठाना चाहिए। इससे प्रत्येक किसान को आखिरी खेत तक सिंचाई की सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- किसान दर्शन कुंडल
--------------------

लिफ्ट इरीगेशन की नियमित मरम्मत और देखरेख अति आवश्यक है। किसानों का सारा दारोमदार लिफ्ट इरीगेशन पर टिका है। सिंचाई विभाग को लिफ्ट इरीगेशन को सुचारु रखने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

- किसान मनोज कुमार
--------------------
कोट

करेट डालने का काम तेज गति से जारी है। जल्द ही पानी की सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। सिंचाई विभाग हमेशा किसानों को नियमित पानी उपलब्ध कराने के लिए तत्पर है। इसमें जरूरत के अनुसार अन्य सुधार भी किए जाएंगे।
- ईशान सैनी, जेई सिंचाई विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed