Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: अस्पताल में शराब पीकर हुड़दंग मचाने पर, हिरासत में दो अटेंडेंट

Wed, 27 May 2026 02:46 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Wed, 27 May 2026 02:46 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। अरनिया अस्पताल में शराब के नशे में हुड़दंग मचाने और ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर से बहसबाजी करने के आरोप में दो अटेंडेंटों को पुलिस ने गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। यह घटना तब हुई जब सांस की तकलीफ से पीड़ित महिला को अस्पताल लाया गया था। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद मरीज को बेहतर देखभाल के लिए रेफर कर दिया और तीमारदारों से 108 पर कॉल कर एंबुलेंस बुलाने को कहा। तभी तीमारदारों में केवल कृष्ण और सोनू टेंशन दोनों अरनिया निवासी ने शराब के नशे में डॉक्टर से अभद्रता शुरू कर दी और अस्पताल परिसर में हंगामा मचाया।
डॉक्टर ने 108 नंबर डायल करने का अनुरोध किया लेकिन दोनों आरोपी बहसबाजी करते हुए शोर-शराबा बढ़ाते रहे। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर ने पुलिस को सूचित किया जिस पर स्थानीय थाने की टीम घटनास्थल पर पहुंची और आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई। मंगलवार को दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर कस्टडी ली गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में कानून के तहत आगे की कार्रवाई जारी रहेगी। अस्पताल प्रशासन ने भी कहा कि मरीजों व स्टाफ की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अस्पताल में सुरक्षा मुहैया करनी चाहिए।
विज्ञापन


थाना प्रभारी अरनिया डीएसपी कैसर मीर ने बताया कि सूचना के आधार पर दो आरोपियों को अरनिया अस्पताल में माहौल खराब करने पर गिरफ्तार किया गया है। सार्वजनिक स्थल पर किसी प्रकार की हुड़दंगबाजी गैरकानूनी है। आरोपियों की कोर्ट से कस्टडी ली गई है। आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed