{"_id":"697bc2d48e8d9b4c4c0d7c1b","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102624-2026-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अरनिया। अरनिया थाने के अंतर्गत आते गांव ब्यासपुर परलाह में बुधवार देर रात 29 वर्षीय मोटरसाइकिल सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। रघु प्रताप सिंह उर्फ मोनू पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी ब्यासपुर परलाह मोटरसाइकिल पर अपने घर की ओर जा रहा था। गांव के बीच गुजरती मुख्य सड़क से जैसे ही अपने घर की ओर जाने वाली गली की ओर मुड़ने लगा तो हादसे का शिकार हो गया। शुरुआती जांच में अंधेरा होने के चलते मृतक मोटरसाइकिल से नियंत्रण खो बैठा और दीवार के साथ जा टकराया। इसके चलते सिर से खून बहने लगा। जोरदार आवाज सुनने के बाद आस-पड़ोस के लोग मौके पर पहुंच गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। लोगों ने गंभीर हालत में युवक को जीएमसी जम्मू पहुंचाया। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत लाया घोषित कर दिया।
वीरवार सुबह एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल से हादसे के नमूने एकत्रित किए गए। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में खून बिखरा पड़ा था। नमूने एकत्रित करने के बाद घटनास्थल की सफाई कर दी गई। वीरवार को युवक का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। मृतक के परिवार के सदस्य सदमे में हैं। ग्रामीण क्षेत्र में रोष की लहर है।