{"_id":"688d20f1c39ab11df405b76d","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102155-2025-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में अब बेतरतीब नहीं खड़े होंगे वाहन, दो सुरक्षाकर्मी तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बिश्नाह अस्पताल में अब बेतरतीब नहीं खड़े होंगे वाहन, दो सुरक्षाकर्मी तैनात
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिश्नाह। बिश्नाह अस्पताल में वाहनों को बेतरतीब तरीके से खड़ा करने से रोकने के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इससे अस्पताल परिसर में जाम की समस्या पर अंकुश लगेगा। शुरुआत में दो सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है। इन्हें अस्पताल प्रशासन की तरफ से प्रस्ताव पारित कर प्राइवेट कंपनी से हायर किया गया है।
बता दें, बिश्नाह अस्पताल परिसर में पार्किंग की स्थायी व्यवस्था नहीं है। इसके चलते आए दिन बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण लोगों की आपस में बहसबाजी होती है। पार्किंग विवाद को लेकर लोगों की हाथापाई के मामले भी सामने आए हैं। जिसके चलते अस्पताल प्रबंधन ने निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती कर समस्या का हल कर दिया है।
इस मुद्दे पर बीएमओ बिश्नाह डॉक्टर घनश्याम सिंह ने बताया कि निजी सुरक्षा कर्मियों की तैनाती अस्पताल परिसर में की गई है। जिनका मुख्य कार्य अस्पताल परिसर में पार्किंग व्यवस्था बनाने पर रहेगा।