फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: बिश्नाह में तेजधार हथियारों के बल पर युवक से छीनी मोटरसाइकिल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिश्नाह। क्षेत्र के गांव शिबू चक में वीरवार देर रात दो बदमाशों ने युवक की गर्दन पर तेजधार हथियार टोका रख मोटरसाइकिल छीन ली और फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू क दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सतीश कुमार रोजाना की तरह दुकान बंद कर करीब 9:30 बजे अपने घर लौट रहे थे। जैसे ही वह शिबू चक और जोईयां गांव के बीच सुनसान रास्ते पर पहुंचे तो मोटरसाइकिल पर सवार नशे में धुत्त दो बदमाशों ने घेर लिया और तेजधार हथियार गर्दन पर रख दिया। बदमाश सतीश को चुपचाप मोटरसाइकिल छोड़कर वहां से जाने के लिए कहते हैं। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हैं। सतीश जान जोखिम में डाले बिना चुपचाप वहां से मोटरसाइकिल छोड़कर निकल जाता है। इसके बाद बदमाश मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद सतीश ने घर वालों को सूचित किया। वारदात की जानकारी मिलते ही गांव के लोग और सतीश के परिजन मौके पर पहुंच गए। इसके बाद सीमावर्ती गांव आल्हा में पुलिस चौकी इंचार्ज को सूचित किया। चौकी इंचार्ज आल्हा ने बिश्नाह थाने में मामले की जानकारी दी। बिश्नाह थाने से पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की सारी जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी बिश्नाह सुशील चौधरी ने कहा कि सतीश कुमार की मोटरसाइकिल तेजधार हथियारों के बल पर लूट ली गई है। इस संदर्भ में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed