{"_id":"6876a7a5d0e189aa21002927","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102067-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर स्थापित
विज्ञापन
बिश्नाह। लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए के एक और ट्रांसफॉर्मर को स्थापित किया गया है। इससे ग्रिड स्टेशन की कुल क्षमता 150 एमबीए हो गई है। मंगलवार को विधायक राजीव भगत ने उद्घाटन किया। 150 एमबीए क्षमता होने पर ग्रिड स्टेशन से बिजली कटौती न के बराबर हो जाएगी। इसके चलते क्षेत्र वासियों को बिजली कटौती से बड़े पैमाने पर निजात मिलेगी। मौजूदा समय में बिजली की कटौती बड़े पैमाने पर हो रही है, जिसके चलते ग्रिड से भी कटौती करनी पड़ रही है।
जनवरी माह में लिलयना ग्रिड स्टेशन में आग लगने से 50 एमबीए का ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके बाद बड़े पैमाने पर क्षेत्र वासियों को बिजली की कटौती से जूझना पड़ रहा था। ट्रांसफॉर्म जलने के एक महीने भीतर ही विधायक ने 50 एमबीए के एक नए ट्रांसफार्मर को स्थापित करके उद्घाटन किया।
लिलयाना ग्रिड स्टेशन के एईई रमणीक सिंह ने बताया कि ग्रिड स्टेशन की कुल क्षमता 150 एमबीए पहुंच गई है। ग्रिड को निरंतर सुचारू रखने के लिए 150 एमबीए की क्षमता पर्याप्त है। लोगों को बिजली कटौती से निजात मिलेगी। विधायक राजीव भगत ने कहा कि क्षेत्र की जनता को सुविधाएं देने के लिए वह प्रतिबद्ध हैं।