{"_id":"6872b4e5a79faa6b4f07fcab","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102055-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: कन्हाल में फैक्ट्री का प्रदूषित पानी बना आफत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: कन्हाल में फैक्ट्री का प्रदूषित पानी बना आफत
विज्ञापन
बिश्नाह। क्षेत्र की पंचायत कन्हाल के गांव कोठी मोड़ के ग्रामीणों ने शनिवार को इंडस्ट्री से निकलने वाले गंदे पानी की समस्या को लेकर नायब तहसीलदार बिश्नाह उस्मान मिर्जा को ज्ञापन दिया है। नायब तहसीलदार ने ग्रामीणों को समय रहते समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया है।
पूर्व सरपंच जितेंद्र कुमार की अगुवाई में कोठी मोड़ के ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल बिश्नाह तहसील में पहुंचा। उन्होंने नायब तहसीलदार को बताया कि बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्री से गंदे पानी की निकासी नाले के जरिए उनके गांव से होकर गुजर रही है। बरसात के दिनों में नाला ओवरफ्लो हो जाता है। इसके बाद इंडस्ट्री का गंदा पानी लोगों के घरों में घुस जाता है।
उन्होंने कहा कि पानी इतना प्रदूषित है कि बदबू से लोगों का जीना मुहाल हो गया है। प्रदूषित पानी से बीमारियां फैलने का खतरा बना हुआ है। लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने बताया कि बारिश के दिनों में बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीज के बीमार होने पर उठाकर नाला पार करना पड़ता है। नाले के ऊपर बनाई गई पुलिया तोड़ दी गई है, जिसके चलते ग्रामीणों की आवाजाही बड़े पैमाने पर प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि फैक्ट्री से निकलने वाला गंदा पानी फिल्टर होकर डिस्चार्ज होना चाहिए। इससे लोगों को प्रदूषित पानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
इस मौके पर नायब तहसीलदार उस्मान मिर्जा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि जल्द ही पटवारी को मौका देखने के लिए भेजा जाएगा। इसके बाद समस्या का उचित समाधान किया जाएगा।