फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमवीए का ट्रांसफार्मर सुचारू

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए का ट्रांसफार्म सुचारु कर दिया गया है। इस मौके पर विधायक राजीव भगत ने ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन किया। 50 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद लगभग डेढ़ सौ गांवों के लोगों को बिजली की कटौती से राहत मिलेगी। मौजूदा समय में 20 एमबीए का ट्रांसफार्मर ग्रिड में बिजली की आपूर्ति कर रहा था। जिसके चलते शेड्यूल कट में बढ़ोतरी हो गई थी। अब 50 एमबीए का ट्रांसफार्मर शुरू होने से लोगों को बिजली की कटौती से राहत मिलेगी।
विज्ञापन

बता दें कि तीन महीने पहले लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए का ट्रांसफार्मर शॉर्ट सर्किट के कारण जल गया था। जिसके उपरांत 20 एमबीए के ट्रांसफार्म से बिजली की आपूर्ति की जा रही थी। लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा था। गर्मियों के मौसम में बिजली की किल्लत शुरू हो जाती है। जिसके चलते 20 एमबीए का ट्रांसफार्मर बिजली की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था। जिसके चलते बिजली विभाग द्वारा समय रहते लिलयाना ग्रिड स्टेशन में 50 एमबीए के ट्रांसफार्मर को सुचारु कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed