फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: मोटरसाइकिल और ट्राले में हुई टक्कर आइटीबीपी जवान की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिश्नाह। बाड़ी ब्राह्मणा राष्ट्रीय राज्य मार्ग सब्जी मंडी के नजदीक पिलर नंबर 73 के पास एक मोटरसाइकिल और ट्राले की टक्कर हो गई। हादसे में आईटीबीपी के एक जवान की मौके पर मौत हो गई है, जबकि दूसरा जवान गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार विजयपुर की ओर से ट्राला (पीबी 07 सीए 4579) तेज रफ्तार में जम्मू की ओर जा रहा था। दूसरी ओर से आईटीबीपी के दो जवान अजय समयाल पुत्र नानक चंद निवासी करेल बिश्नाह और सुमित जमवाल पुत्र उपेंद्र सिंह निवासी सुचानी विजयपुर मोटरसाइकिल पर जा रहे थे। जैसे ही वह बाड़ी ब्राह्मणा सब्जी मंडी के नजदीक पहुंचे तो तेज रफ्तार ट्राले ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। ट्राला की गति इतनी तेज थी कि दूसरी ओर से आ रहे एक ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार आईटीबीपी के जवान ट्रक के टायर के नीचे फंस गए। इसके चलते अजय समयाल की मौके पर ही मौत हो गई और सुमित जमवाल गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पुलिस ने दोनों को जीएमसी पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने अजय समयाल को मृत घोषित कर दिया, जबकि सुमित जमवाल का इलाज जारी है। पुलिस ने ट्राले को अपने कब्जे में ले लिया है। हालांकि चालक मौके से फरार हो गया है। बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed