फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अरनिया पीएचसी में एक्स-रे का रेट 50 से बढ़ाकर 100 किया

विज्ञापन
jammu kashmir news
अरनिया। अरनिया पीएचसी में एक्स-रे का रेट पिछले 15 दिन से दोगुना कर दिया गया है। रुपये 50 में किए जाने वाला एक्स-रे अब 100 रुपये में किया जा रहा है। इसके चलते क्षेत्र के लोगों में स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ रोष फैल गया है।
विज्ञापन

वहीं दूसरी ओर उप जिला अस्पताल आरएस पुरा और बिश्नाह में एक्स-रे की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। इसके चलते सीमावर्ती क्षेत्र के लोग इसे स्वास्थ्य विभाग अरनिया की तानाशाही बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि पहले से ही सीमावर्ती क्षेत्र के लोग पिछड़े हुए हैं। कई प्रकार की सुविधाओं से महरूम हैं। गोलीबारी होने से लोगों का जीवन यापन करना कठिन हो गया है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग द्वारा अरनिया पीएचसी में एक्स-रे के रेट बढ़ाना लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में भी एक्स-रे का प्राइवेट जितना शुल्क तय कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोग आर्थिक तौर पर कमजोर हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं में रेट की बढ़ोतरी के चलते लोगों को न चाहते हुए भी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा मुफ्त में दी जाने वाली सेवाओं पर भी शुल्क लिया जा रहा है। जिसकी सीमावर्ती क्षेत्र के लोग कड़े शब्दों में निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग लोगों को सहूलियत की बजाय तकलीफ दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मुद्दे पर पूर्व पार्षद कैलाश चंद्र सैनी ने कहा कि अरनिया बॉर्डर के लोगों के समक्ष पहले से ही कई चुनौतियां हैं। व्यापार ठप हो गया है। बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। लोगों के पास आमदनी के स्रोत का विकल्प नहीं है। ऊपर से अरनिया पीएचसी में एक्स-रे के दाम दोगुना कर देना लोगों के साथ खिलवाड़ है।
उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों को सुविधा की बजाय परेशान किया जा रहा है।जिसका वह कड़ा विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि जल्द ही स्वास्थ्य अधिकारियों को इस मुद्दे से अवगत करवाया जाएगा।

इस मुद्दे पर पंचायत तरेबा की पूर्व सरपंच बलबीर कौर ने कहा कि बिश्नाह और आरएस पुरा अस्पताल में एक्स-रे की सुविधा मुफ्त दी जा रही है। अरनिया पीएचसी बिश्नाह उप जिला अस्पताल की शाखा है। लिहाजा एक्स-रे के दाम में बढ़ोतरी करना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहूलियत के लिए तत्काल इस मुद्दे पर स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों से बात की जाएगी। एक्स-रे के रेट बढ़ाने का फैसला केवल अरनिया पीएचसी में ही लिया गया है। इसके अलावा किसी और स्वास्थ्य केंद्र में रेट बढ़ने से संबंधित कोई निर्देश जारी नहीं हुआ है।


कोट
एक्स-रे की फिल्म महंगी हो गई है, जिसे स्वास्थ्य विभाग 70 रुपये में खरीदता है। इसके चलते सुविधा महंगी की गई है। बीएमओ डॉक्टर घनश्याम सिंह के निर्देश पर एक्स-रे के रेट बढ़ाए गए हैं।
-प्रेमलाल, जेडएमओ अरनिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed