फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: 24 सीटर मिनी बस में 46 यात्री ले जा रहा चालक, वाहन ज़ब्त

विज्ञापन
jammu kashmir news
जब्त की गई ओवरलोड बस। - फोटो : rajori news
राजोरी। यातायात नियमों का उल्लंघन करने के आरोप में पुलिस ने मिनी बस को जब्त किया है। 24 सीटर बस में 46 यात्री भर रखे थे। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार थाना ट्रैफिक पुलिस थन्नामंडी के एसओ नफीज़-उल-रहमान ने टीम के साथ डंडकोट क्षेत्र में एक यात्री वाहन को जांच के लिए रोका।जांच के दौरान पाया गया कि वाहन को मोहम्मद फारूक निवासी कुरहड़ डोडाज चला रहा था। अपनी निर्धारित क्षमता से कहीं अधिक यात्रियों को लेकर चल रहा था। बताया गया कि वाहन में बैठने की क्षमता 24 यात्रियों की थी लेकिन उसमें 46 यात्री भर रखे थे। इससे यात्रियों की जान को खतरे में डाली जा रही थी।
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मोटर वाहन अधिनियम एवं नियमों के तहत आवश्यक कार्रवाई की। अधिकारियों ने कहा कि चालक की यह लापरवाही न केवल यातायात नियमों का उल्लंघन है, बल्कि मानव जीवन को भी गंभीर खतरे में डालने वाली हरकत है। इसी आधार पर आरोपी चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर वाहन को जब्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस राजोरी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस अधिकारियों ने आम लोगों और वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें और ओवरलोडिंग जैसी खतरनाक गतिविधियों से बचें, ताकि सड़क हादसों पर अंकुश लगाया जा सके। यह पूरी कार्रवाई एसएसपी ट्रैफिक रूरल फारूक क़ैसर के मार्गदर्शन में अंजाम दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed