फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डीसी राजोेरी ने योजनाओं के कार्यान्वयन की समीक्षा की

विज्ञापन
jammu kashmir news
राजोेरी। उपायुक्त राजोेरी अभिषेक शर्मा ने जिले में प्रमुख योजनाओं के कार्यान्वयन की स्थिति का आकलन करने के लिए एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
विज्ञापन

बैठक में प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, अमृत 2.0, आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन, पीएमएवाई-शहरी 2.0, स्वच्छ भारत मिशन (शहरी और ग्रामीण) और अन्य सरकारी पहलों की एक विस्तृत शृंखला को शामिल किया गया। इसके अलावा, जम्मू-अखनूर-पुंछ राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजना भी शामिल थी।
पीएम श्री (स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया) पहल की समीक्षा करते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी ने स्कूल-वार स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उपायुक्त ने कुछ संस्थानों में कम व्यय स्तर पर चिंता व्यक्त की और संबंधित अधिकारियों को आवंटित धन का समय पर और इष्टतम उपयोग सुनिश्चित करने के लिए तत्काल सुधारात्मक उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने योजना के तहत चल रहे बुनियादी ढांचे और विकास कार्यों की भौतिक प्रगति की भी समीक्षा की।
विज्ञापन

डिजिटल शासन में जिले की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए उपायुक्त को बताया कि राजोेरी में पैक्स का शत-प्रतिशत कम्प्यूटरीकरण हो चुका है। आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता पहल के तहत, जिले ने 67 प्रतिशत कवरेज प्राप्त कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने प्रधानमंत्री जन धन योजना, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना जैसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के कार्यान्वयन की भी समीक्षा की। लाभार्थियों को समय पर लाभ प्रदान करने के महत्व पर बल दिया।

प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी और स्वच्छ भारत मिशन शहरी का जायजा लेते हुए उपायुक्त ने अधिकारियों को समय पर क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं को दूर करने और समय-सीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी योजनाओं के निर्बाध और प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए अंतर-विभागीय समन्वय और सुदृढ़ क्षेत्र-स्तरीय निगरानी पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed