फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: राजोरी में अनियंत्रित कार खाई में गिरी, किशोर की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
jammu kashmir news
बिलासपुर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को आक्रोश जुलूस निकाला और तहसील पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे विभिन्न हिंदू संगठनों के पदाधिकारी व सदस्य हाईवे पर आंबेडकर पार्क के पास स्थित शिव शीतला माता मंदिर पर एकत्र हुए। यहां से उन्होंने मंदिर के महंत महेंद्र सागर के नेतृत्व में विरोध जुलूस शुरू किया। हाथों में तिरंगा व धार्मिक झंडे लेकर सभी कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए रवाना हुए।
विज्ञापन

जुलूस नैनीताल रोड से मुख्य चौराहे, रामपुर रोड, केमरी तिराहा आदि पार करते हुए केमरी रोड से सीधे तहसील पहुंचा। यहां भी थोड़ी देर उन्होंने नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम की अनुपस्थिति में तहसीलदार निश्चय कुमार उनका ज्ञापन लेने पहुंचे। ज्ञापन में बांग्लादेशी हिंदुओं पर अत्याचार, उनके धर्मस्थलों पर हमले, वहां के इस्कॉन मंदिर के पुजारी स्वामी चिन्मय कृष्णदास की गिरफ्तारी आदि का वर्णन करते हुए देश के राष्ट्रपति से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में अनिल मदान, डॉ. बलविंदर सिंह, ऋषभ भारद्वाज, प्रदीप गंगवार, रवि राठौर, जानू चौहान, दीपांकर बैरागी एडवोकेट, पंकज कश्यप, बालकिशन इष्टवाल, सतीश बंसल, मोहित चौधरी आदि शामिल रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed