{"_id":"69b5c2eee64d6de79809ce8c","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-270-1-rmg1001-100585-2026-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: किसानों ने बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ बिजली दफ्तर घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: किसानों ने बढ़े बिजली बिलों के खिलाफ बिजली दफ्तर घेरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामगढ़। क्षेत्र के रंगूर गांव में बढ़े हुए बिजली बिलों को लेकर युवाओं और किसानों ने बिजली दफ्तर का घेराव किया है। प्रदर्शन ऑल जम्मू एंड कश्मीर जाट सभा के जिला युवा अध्यक्ष नवीन चौधरी के नेतृत्व में किया गया।
इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने “बिजली विभाग हाय-हाय” और “चोर बाजारी नहीं चलेगी” के नारे लगाकर विभाग के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया। प्रदर्शन के बाद किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल ने एईई सुनील कुमार के समक्ष बिजली बिलों से परेशान लोगों की समस्याएं रखीं और बढ़े हुए बिजली बिलों की जांच कर लोगों को राहत देने की मांग की। इस मौके पर नवीन चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में तैनात एई नरेंद्र खजूरिया समय पर दफ्तर नहीं आते और अक्सर ड्यूटी से नदारद रहते हैं, जिसकी लोगों की ओर से कई शिकायतें मिल रही हैं।
उन्होंने मांग की कि मामले की जांच कर संबंधित अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।