{"_id":"6a20941999293c47570868b0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102327-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गांव ढांगरी में रिहायशी कुल्ले को लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गांव ढांगरी में रिहायशी कुल्ले को लगी आग, सामान जला
Thu, 04 Jun 2026 02:22 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
फोटो ज्यौड़ियां से गांव ढांगरी में आग से जलता कुल्ला। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौडि़यां। खौड़ उपजिले की पंचायत कलीठ के गांव ढांगरी में बुधवार शाम पांच बजे एक रिहायशी कुल्ले को आग लग गई। आग से घर का सारा सामान जलकर राख हो गया।
कुल्ले के मालिक राजू कुमार पुत्र होशनाक चंद निवासी ढांगरी ने बताया कि वह परिवार के साथ घर में आराम कर रहा था। कुल्ले को अचानक आग लगने पर शोर मचाया जिससे गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। सभी ने आग को बुझाने का प्रयास किया। इसके बाद दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची जिससे आग पर काबू पाया गया।
राजू कुमार ने बताया कि आग से घर का राशन और कृषि संबंधी समान जल गया। राजू कुमार ने बताया कि अगर समय रहते आग का पता नहीं लगता तो आग की चपेट में मवेशी भी आ जाते। ज्यौड़ियां पुलिस ने मौके पर पहुंच कर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।