फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: जनगणना में दिव्यांगों के लिए अलग कॉलम की मांग उठाई

Mon, 01 Jun 2026 02:28 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Jun 2026 02:28 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
खौड़ में ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ ने की मासिक बैठक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ की मासिक बैठक रविवार को खौड़ में संघ के प्रधान बंसी लाल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में दिव्यांगजनों ने भाग लिया और अपनी समस्याओं, सुझावों तथा मांगों को विस्तार से रखा। बैठक में ऑल जम्मू-कश्मीर दिव्यांग कल्याण संघ के प्रधान शाम लाल तथा चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने विशेष रूप से शिरकत की।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से शुरू की जा रही जनगणना में यदि दिव्यांगजनों के लिए अलग से कॉलम नहीं रखा गया है तो यह अत्यंत चिंताजनक विषय है। वर्तमान में दिव्यांगता अधिकार अधिनियम के तहत दिव्यांगता की 21 श्रेणियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि 15 वर्ष बीतने के बाद भी यदि जनगणना में दिव्यांगजनों के लिए अलग प्रावधान नहीं किया जाता है तो उनकी वास्तविक संख्या का सही आकलन नहीं हो पाएगा। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान समय में देश की कुल आबादी का 16 प्रतिशत हिस्सा दिव्यांगजन हैं और उनकी संख्या में पहले की तुलना में काफी वृद्धि हुई है। बैठक के दौरान संघ के चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा ने कहा कि जनप्रतिनिधि और मंत्री आम लोगों की समस्याओं की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार दिव्यांगजनों की मूलभूत आवश्यकताओं की अनदेखी कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अखनूर उप-जिला अस्पताल में पिछले छह महीनों से ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर (बीएमओ) का पद रिक्त पड़ा हुआ है। इससे स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। इसके साथ ही दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी करने के लिए भी पिछले छह महीनों से कोई विशेष शिविर आयोजित नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में विजय कुमार, रछपाल सिंह, कुलदीप सिंह सहित अन्य सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और दिव्यांगजनों के अधिकारों, स्वास्थ्य सुविधाओं, पेंशन, रोजगार तथा सामाजिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। वक्ताओं ने सरकार से मांग की कि दिव्यांगजनों के लिए जनगणना में अलग कॉलम सुनिश्चित किया जाए, नियमित रूप से दिव्यांगता प्रमाण पत्र शिविर आयोजित किए जाएं और पेंशन व अन्य कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed