{"_id":"6a160e2b2ab96fed0007c766","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102302-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सीएचसी खौड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सीएचसी खौड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी
Wed, 27 May 2026 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Wed, 27 May 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
फोटो ज्यौडियां सेसीएचसी खौड़ में मरीजों के साथ आए तीमारदार परेशानी बताते हुए। संवाद
इलाज के लिए जम्मू या अखनूर का रुख कर रहे मरीज
संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खौड़ में विशेषज्ञ डॉक्टरों और मूलभूत सुविधाओं की कमी से लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। गर्मी के मौसम के चलते दस्त, उल्टी और बुखार के ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को सीएचसी में मरीजों के साथ आए तीमारदारों ने बताया कि सीएचसी में सीरिंज तक भी बाहर से खरीदनी पड़ रही है। इमरजेंसी में कोई डाॅक्टर नहीं है, एक बेड पर दो-दो मरीज पड़े हुए हैं।
सीएचसी में एक ही डाॅ. पंकज खजुरिया ओपीडी संभाल रहे हैं। वार्ड में सिर्फ दो नर्सें तैनात हैं। हम सुबह 11 बजे से वार्ड में हैं अब तक ग्लूकोज भी नहीं लग पाया है। वार्ड में मरीजों की काफी भीड़ है। सीएचसी खौड़ पर क्षेत्र की 25 पंचायतों के लोग निर्भर हैं। लोगों को इलाज करवाने के लिए 60 किलोमीटर दूर जम्मू या फिर 25 किलोमीटर अखनूर का रुख करना पड़ रहा है।
बता दें कि सीएचसी खौड़ में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी स्थिति यह है कि यहां पर बाल रोग विशेषज्ञ, हड्डी रोग विशेषज्ञ, महिला रोग, नेत्र रोग विशेषज्ञ की कमी है। केवल दो मेडिकल ऑफिसर ही अस्पताल की व्यवस्था चला रहे हैं। इससे मरीजों की जान हमेशा दांव पर रहती है।
विज्ञापन
बता दें कि छंब विधानसभा क्षेत्र के अलावा पलांवाला, जोगूवां, बल्ली, दलेरी खडाह और ढांगरी कलीठ जैसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की कमी है। इस कारण मरीजों का बोझ सीएचसी खौड़ पर पड़ रहा है। इस बारे में क्षेत्र के लोग और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता लगातार प्रशासन से मांग कर रहे हैं कि खौड़ में जल्द से जल्द पर्याप्त विशेषज्ञ डॉक्टरों और आवश्यक जीवन रक्षक उपकरणों की तैनाती की जाए। लोगों का कहना है की स्थानीय विधायक व मंत्री सतीश कुमार शर्मा ने लोगों को चुनाव के समय सिर्फ सब्जबाग ही दिखाए।