{"_id":"6a08dbcf3991c2521f04c8dc","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102283-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अधिक किराया वसूलने पर यात्रियों ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अधिक किराया वसूलने पर यात्रियों ने जताया रोष
Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Sun, 17 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोगों ने छंब रुट बस यूनियन पर किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूलने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। छंब रुट के बस चालक सवारियों से किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूल रहे हैं। गांव ढोकखालसा, जड़, कलीठ, सोहल, ढांगर और नरेयाणा के लोगों ने छंब रुट बस यूनियन पर किलोमीटर के हिसाब से अधिक किराया वसूलने का आरोप लगाया है।
सम्राट अशोक निवासी ढोकखालसा, बलवान सिंह, रविंद्र सिंह, इंस्पेक्टर शाम लाल और काली दास ने बताया कि बस किराया बढ़ने से पहले ढोकखालसा से अखनूर तक किलोमीटर के हिसाब से 17 रुपये बनते थे और बस वाले इसके 25 रुपये लेते थे। अब यातायात विभाग ने नई सूची जारी की है जिसके हिसाब से 20 रुपये किराया बनता है। वहीं, बस वाले 30 रुपये किराया ले रहे हैं। अखनूर से ढोकखालसा की दूरी 14 किलोमीटर है।
लोगों ने बताया कि यातायात विभाग ने बसों का 18% किराया बढ़ाकर जम्मू कश्मीर की जनता के साथ अन्याय किया है।बिना पर्ची दिए मर्जी से ओवरचार्ज किया जा रहा है। गांव नरेयाणा निवासी रविंद्र सिंह ने बताया कि अखनूर से नरेयाणा 28 किलोमीटर और जम्मू से नरेयाणा 58 किलोमीटर की दूरी पर है। 18 प्रतिशत के हिसाब से 70 रुपये किराया बनता है जबकि बस चालक 80 रुपये काटते हैं और जनता को टिकट भी नहीं दी जा रही। लोगों ने बस यूनियन छंब ज्यौड़ियां के खिलाफ प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।