{"_id":"69a0ac5dc908de6a84007cbb","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-102167-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ट्रेड फेयर मेला मालिकों और व्यापारियों के बीच विवाद सुलझा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ट्रेड फेयर मेला मालिकों और व्यापारियों के बीच विवाद सुलझा
Fri, 27 Feb 2026 01:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन ट्रेड फेयर मेला और खौड़ के व्यापारियों के साथ एसडीएम ने की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यौड़ियां। न्यू बस स्टैंड खौड़ में चल रहे मनोरंजन ट्रेड फेयर मेला मालिकों और व्यापारियों के बीच विवाद को एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने सुलझा लिया है। एसडीएम ने मेले वालों को स्थानीय व्यापारियों के सामान वाली दुकानें लगाने से मना कर दिया है। उन्होंने मेला स्थल पर स्थानीय दुकानदारों को दुकानें लगाने की अनुमति दे दी है।
बता दें कि न्यू बस स्टैंड खौड़ पर मनोरंजन ट्रेड फेयर मेला की तरफ से खौड़ प्रशासन की तरफ से अनुमति लेने के बाद पिछले तीन चार दिनों से मेला लगाया गया है। इसमें मनोरंजन ट्रेड फेयर मेले की तरफ से अपनी दुकानें भी लगाई गई हैं जिसमें खाने-पीने संबंधी, गुलदस्ते, खिलौने उपलब्ध हैं। इसका खौड़ के कुछ व्यापारी विरोध कर रहे हैंं। व्यापारियों का कहना है कि मेला खौड़ में चल रहा है और दुकानें खौड़ के व्यापारियों की लगनी चाहिए न की मनोरंजन ट्रेड फेयर मेले के मालिक की।
वीरवार को एसडीएम सतीश कुमार शर्मा ने कहा कि मेला स्थल के अंदर जो दुकानें मेले वालों की तरफ से लगाई गई हैं अगर वह दुकानें खौड़ बाजार में हैं तो मेले वाले दुकानें बंद कर दें। वहां पर बाजार के लोग अपनी दुकानें लगा लें। दुकानें मेला परिसर के बाहर लगाएं। इस विवाद का हल करने के लिए एसडीएम ने खौड़ कार्यालय में वीरवार को मेले के मालिक और खौड़ बाजार के दुकानदारों के साथ बैठक की। इसमें खौड़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष रोहित महाजन तथा अन्य दुकानदार उपस्थित रहे।