{"_id":"688e70b6597080471701cc91","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101783-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क की खस्ताहालत से लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: ज्यौड़ियां-पलांवाला सड़क की खस्ताहालत से लोग परेशान
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। पलांवाला में शनिवार को रिटायर्ड सैनिक संघ पलांवाला की बैठक में क्षेत्र की कई समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक का आयोजन संगठन के अध्यक्ष रिटायर्ड सुबेदार गुलबदन सिंह भाऊ की तरफ से किया गया।
बैठक में संगठन के कई लोगों ने भाग लिया और अपने अपने गांवों की समस्याओं पर चर्चा की। ज्यौड़ियां से लेकर पलांवाला तक की 17 किलोमीटर लंबी जर्जर हालत सड़क चर्चा में मुख्य रूप से रही। रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि सड़क की वजह से क्षेत्र की लगभग 24 पंचायतों के लोग परेशान हैं। सरकार का इस ओर कोई ध्यान ही नहीं हैं। जब चुनाव का समय होता है तो बड़े बड़े दावे करते हैं लेकिन वास्तव भी में कुछ नहीं। खौड़ उपजिले में चिकित्सा सुविधाओं की इतनी हालत खराब है कि लोगों को छोटी से छोटी बीमारी का भी इलाज करवाने के लिए जम्मू या फिर अखनूर जाना पड़ रहा है।
लोगों ने कहा कि सीमावर्ती किसानों की उपजाऊ भूमि आज से 25 साल पहले कारगिल युद्ध के दौरान सेना की तरफ से अधिग्रहण की गई थी जो आज तक वापस नहीं की गई। न ही मुआवजा दिया गया। कहा कि क्षेत्र के गांवों में गलियों तथा नालियों की इतनी हालत खराब है कि थोड़ी सी भी बारिश होने से गलियों में पैदल चलना तक मुश्किल हो जाता है। बैठक में अखनूर के पास बनाये जा रहे टोल प्लाजा को लेकर भी चर्चा हुई। इस पर रिटायर्ड सैनिकों ने कहा कि रोड नही तो टोल नहीं। बैठक के दौरान रिटायर्ड कैप्टन प्रभात सिंह, रिटायर्ड सुबेदार सतपाल, रिटायर्ड कैप्टन बलवान सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित रहे।