फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: जोगवां पीएचसी में समय रहते इलाज मिल जाता तो बच सकती थीं दोनों जानें

विज्ञापन
jammu kashmir news
ज्यौड़ियां। जोगवां क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों को अगर जोगवां पीएचसी में समय रहते उपचार मिल जाता तो दोनों की जान बच सकती थी। हादसे में जान गंवाने वाले राज कुमार निवासी कमदीनी का वीरवार शाम गांव के श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस दौरान लोगों में रोष साफ दिखाई दे रहा था।
विज्ञापन

पूर्व पंच अनिल कुमार ने बताया कि जब इन दोनों घायलों को पीएचसी जोगवां ले जाया गया तो दोनों की सांसें अच्छी तरह से चल रही थीं। पीएचसी जोगवां में सुविधाएं नहीं होने के चलते इलाज नहीं मिला। इस पर दोनों घायलों को लगभग बीस किलोमीटर दूर खौड़ उपजिला अस्पताल में ले जाया गया। यहां दोनों घायलों की हालत और अधिक बिगड़ गई। इससे उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

लोगों ने कहा कि अगर पीएचसी जोगवां में सुविधाएं नहीं देनी है तो क्यों अस्पताल खोला गया। लोगों ने बताया कि यह दूरदराज़ का पहाड़ी क्षेत्र है। सरकार लोगों के लिए पर्याप्त स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाए। बता दें कि सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राज कुमार का आज अंतिम संस्कार कर दिया गया जबकि जगन्नाथ शर्मा का बेटा सेना में है और उसके घर पहुंचने पर उसका अंतिम संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed