{"_id":"6840a7f0fbb15d169f0bf900","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-269-1-jou1001-101625-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: दाती सियाबती देवस्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: दाती सियाबती देवस्थान पर माथा टेककर लिया आशीर्वाद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ज्यौड़ियां। जाट समुदाय की पप्पी बिरादरी की तरफ से बुधवार को मेल का आयोजन धूमधाम से किया गया। बिरादरी के लोगों ने दाती सियाबती स्थान गांव (बाबा गुलू की देरियां) जट्टां के कोठे थाती में पहुंच कर आशीर्वाद लिया।
मेल का आयोजन बिरादरी के प्रधान सूरम सिंह की देखरेख में किया गया। इस मौके पर कैप्टन प्रेम सिंह, बनारसी सिंह, गुरदीप सिंह, रिटायर्ड कैप्टन रोशन लाल, कैप्टन तरसेम सिंह, रिटायर्ड लैक्चरर तरसेम सिंह, जेई सौदागर सिंह, गिरधारी लाल, मदन सिंह सहित बिरादरी के सभी लोगों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
मेल के मौके पर बिरादरी के प्रधान सूरम सिंह ने बिरादरी के सभी लोगों से आपस में एकता और भाईचारे को कायम रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि आपसी एकता और भाईचारे से ही समाज का विकास होता है। उन्होंने बिरादरी के सभी लोगों को संदेश देते हुए कहा कि मेरा सभी से आग्रह है कि बड़ों का आदर और छोटों से प्रेम करने की आदत अपनाएं तो सफलता आपके पैर चूमेगी। मेरा बिरादरी के सभी लोगों से निवेदन है कि हर मेल में बढ़-चढ़ कर भाग लें क्योंकि इससे हमारी बिरादरी के जो लोग बाहरी जिलों से आते हैं उनसे पहचान होती है और तालमेल बढ़ता है। इस अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।