फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: पाकिस्तान को पता चल गया, भारत के आगे टिकना मुश्किल है

विज्ञापन
jammu kashmir news
छंब (ज्यौड़ियां)। भारतीय सेना की तरफ से आपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान पर की गई कार्रवाई से क्षेत्र के लोग काफी खुश हैं। सीमावर्ती क्षेत्र के लोगों ने बताया कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान को अपनी शक्ति दिखा दी है। परमाणु बम की धमकी देने वाले पाकिस्तान को पता चल गया है कि भारतीय सेना के आगे टिकना उसके लिए कितना मुश्किल है।
विज्ञापन

सीमावर्ती छंब ज्यौड़ियां क्षेत्र के गांव पलांवाला, घिगड़ेयाल, बदोवाल आदि गांवों के लोगों ने कहा कि गोलाबारी से हुए नुकसान का दुख तो है लेकिन भारतीय सेना से पाकिस्तान को पड़ी मार की खुशी उससे कईं गुना अधिक है। सेना से रिटायर्ड सुबेदार गुलबदन सिंह, राकेश सिंह, दलबीर सिंह तथा प्रदीप सिंह ने बताया कि पाकिस्तान की तरफ से की गई गोलीबारी से सीमावर्ती गावों के लोगों के मकानों को नुकसान पहुंचा। किसानों के दुधारू मवेशियों की मौत हो गई, लेकिन भारतीय सेना की तरफ से पाकिस्तान पर इतनी बड़ी कार्रवाई करने से हमें खुशी भी है। पाकिस्तान आए दिन सीमा पर संघर्षविराम का उल्लंघन कर और घुसपैठ करवा कर आंतकवादी गतिविधियों से परेशान कर रहा है। आपरेशन सिंदूर के तहत भारतीय सेना ने पाकिस्तान को कड़ा सबक सिखाया।
विज्ञापन


बंकरों की संख्या बढ़ाने की मांग की
सीमावर्ती गांवों के लोगों ने गांवों में निजी बंकरों की संख्या को भी बढ़ाने की मांग की। गांव पंजतूत निवासी नवीन सिंह ने बताया कि उनका गांव भी सीमा पर अंतिम गांव है, लेकिन उनके मोहल्ले में न ही कोई निजी बंकर है और न ही सामुदायिक। अगर हमारे मोहल्ले में भी बंकर होते तो हमें गोलीबारी के दौरान अपने घर को छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर जाने की जरूरत नहीं पड़ती। वहीं, सीमावर्ती पलांवाला क्षेत्र के लोगों ने सरकार से सीमावर्ती हर गांव तक जाने वाली हर जर्जर सड़क की दशा को भी सुधारने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed