फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: -महाराजा रणजीत सिंह और गुलाब सिंह के योगदान को किया याद, विरासत संरक्षण का लिया संकल्प

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। ऐतिहासिक जिया पोता घाट में जम्मू-कश्मीर के 204वें राज्य स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया। । इस दौरान जम्मू-कश्मीर की गौरवशाली विरासत को संरक्षित रखने तथा सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लिया गया। साथ ही महाराजा रणजीत सिंह और महाराजा गुलाब सिंह के योगदान को याद किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का आयोजन संत बाबा सुंदर सिंह तपो स्थान प्रबंधन समिति ने रणवीर सिंह (संयुक्त सचिव जिला गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी) के नेतृत्व में किया। समारोह में विभिन्न समुदायों के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक गौरव को नमन किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में स्थानीय लोक कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जबकि पारंपरिक गतका प्रदर्शन आकर्षण का केंद्र रहा। वक्ताओं ने जिया पोता घाट के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि 17 जून 1822 को शेर-ए-पंजाब महाराजा रणजीत सिंह ने इसी स्थल पर महाराजा गुलाब सिंह को राजतिलक कर संप्रभुता का सम्मान प्रदान किया था, जिससे तत्कालीन जम्मू-कश्मीर राज्य की नींव पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रणवीर सिंह ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि जिया पोता घाट केवल एक ऐतिहासिक स्थल नहीं, बल्कि जम्मू-कश्मीर की गौरवशाली विरासत का प्रतीक है। उन्होंने इस धरोहर के संरक्षण और प्रचार-प्रसार की आवश्यकता पर बल दिया।

महाराजा गुलाब सिंह फाउंडेशन के अध्यक्ष केपी सिंह तथा प्रेस क्लब के संस्थापक प्रधान कुंवर शक्ति सिंह ने महाराजा गुलाब सिंह के राजतिलक और राज्य निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम के विशेष अतिथि डॉ. सतप्रीत सिंह, वाइस चांसलर खालसा यूनिवर्सिटी कैलिफोर्निया (अमेरिका) ने महाराजा रणजीत सिंह के जीवन, सैन्य उपलब्धियों और नेतृत्व क्षमता पर व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि महाराजा रणजीत सिंह का शासन प्रशासनिक कुशलता, धार्मिक सहिष्णुता और दूरदर्शी नेतृत्व का उत्कृष्ट उदाहरण था।

अखनूर के विधायक मोहन लाल ने अपने संबोधन में महाराजा रणजीत सिंह और महाराजा गुलाब सिंह को महान योद्धा और कुशल प्रशासक बताते हुए कहा कि दोनों शासकों का योगदान इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उन्होंने विकसित भारत-2047 के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेज गति से विकास की ओर अग्रसर है तथा जम्मू-कश्मीर में शांति और विकास का नया दौर शुरू हुआ है।

इस अवसर पर प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट शेखर शर्मा ने नशा मुक्ति और सामाजिक जागरूकता पर आधारित अपने कार्टूनों की प्रदर्शनी भी लगाई, जिसे लोगों ने खूब सराहा।


समारोह में विजय सिंह, तरलोचन सिंह, गुरपेज सिंह, करण सिंह बाली, अवतार सिंह, डॉ. गफूर अहमद, शिव गुप्ता, कुलदीप कौर, सतवंत सिंह वजीर, राकेश मल्होत्रा, तजिंदर सिंह, जसवंत सिंह, स्वर्ण सिंह, गगनदीप सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed