{"_id":"6a20935c524175953f03d0ba","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101887-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: गंदगी बढ़ी तो विधायक ने संभाली कमान, स्वयं झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: गंदगी बढ़ी तो विधायक ने संभाली कमान, स्वयं झाड़ू उठाकर दिया स्वच्छता का संदेश
Thu, 04 Jun 2026 02:19 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Thu, 04 Jun 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धार्मिक व व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ झाड़ू उठाकर मुख्य बाजार में चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
अखनूर। सफाईकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल के चलते कस्बे में बिगड़ती सफाई व्यवस्था और बढ़ते कूड़े के ढेरों के बीच बुधवार को विधायक अखनूर मोहन लाल भगत स्वयं मैदान में उतरे। उन्होंने विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारी संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ झाड़ू उठाकर मुख्य बाजार में स्वच्छता अभियान चलाया और लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया।
अभियान विधायक कार्यालय से शुरू होकर मुख्य बस स्टैंड, मुख्य बाजार, शर्मा स्वीट्स होते हुए निर्दोष चौक तक पहुंचा। इस दौरान सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर फैले कचरे को साफ किया गया। अभियान में सिविल सोसायटी अखनूर, संत निरंकारी मिशन, हरि मंदिर शिव घाट, भारत विकास परिषद, भाजपा युवा मोर्चा, भाजपा मंडल अखनूर, मानस परिवार और मॉर्निंग वॉकर्स एसोसिएशन सहित कई सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।
इस मौके पर विधायक ने कहा कि सफाईकर्मियों की जायज मांगों के प्रति उनकी पूरी सहानुभूति है। उनका समाधान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में सफाई व्यवस्था प्रभावित हुई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में समाज के सभी वर्गों को आगे आकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने लोगों और व्यापारी वर्ग से अपील करते हुए कहा कि अपने घरों और दुकानों का कूड़ा निर्धारित स्थानों पर ही डालें तथा नालों और सार्वजनिक स्थलों को कूड़ेदान न बनने दें।
विज्ञापन
अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपेश सिंह, नरपति शर्मा, बंसी वर्मा, थोडू शर्मा, केडी शर्मा, कुंवर शक्ति सिंह, सीएल लोचन, अमन गुप्ता, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, भारत भूषण गुप्ता, कर्ण सिंह सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।