फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: महादेव क्लब अम्बारां बना बुआ दाती टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का चैंपियन

Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Jun 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
आर्मी स्कूल अखनूर में आयोजित मैच में विजेता टीम के साथ स्कूल प्रिंसिपल व अन्य
फाइनल में शाइन स्टार जम्मू को दो विकेट से हराया, समीर बने मैन ऑफ द सीरीज, अजय को मिला मैन ऑफ द मैच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

अखनूर। बुआ दाती अम्बारां में जै बुआ दाती टी-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन रविवार देर रात को हुआ। फाइनल मुकाबले में महादेव क्रिकेट क्लब अम्बारां ने शाइन स्टार जम्मू को दो विकेट से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये नकद पुरस्कार जबकि उपविजेता टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार एवं ट्रॉफी प्रदान की गई।

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए शाइन स्टार जम्मू ने निर्धारित ओवरों में 93 रन बनाए। टीम की ओर से मोहित ने 31 और रॉकी ने 20 रन का योगदान दिया। महादेव क्लब की तरफ से निखिल ने तीन विकेट चटकाए जबकि बटलर और अजय ने दो-दो विकेट हासिल किए।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी महादेव क्रिकेट क्लब की टीम ने दबाव के बावजूद शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दो विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली। टीम की ओर से अजय ने 30 और रोहित ने 20 रन बनाए। शाइन स्टार की ओर से मोहित ने दो विकेट लिए। टूर्नामेंट में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए समीर (शाइन स्टार जम्मू) को मैन ऑफ द सीरीज तथा फाइनल मुकाबले में शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करने वाले अजय (महादेव क्लब) को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन समारोह में अखनूर के विधायक मोहन लाल भगत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उनके साथ पूर्व चेयरमैन दीपेश सिंह, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, युवा राजपूत सभा के प्रधान मंदीप सिंह, मंगेश शर्मा, विक्रम सिंह, अनिल शर्मा सहित क्षेत्र की अनेक गणमान्य हस्तियां मौजूद रहीं।

मुख्य अतिथि विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि आज समाज के सामने नशाखोरी एक गंभीर चुनौती बनकर उभरी है। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बनाए रखने का आह्वान किया।


कार्यक्रम के दौरान सभी मैचों के मैन ऑफ द मैच पुरस्कार मन्नी एसोसिएट्स की ओर से प्रायोजित किए गए। आयोजन को सफल बनाने में फ्रेंड्स क्लब अम्बारां के रणजीत सिंह, मोहिंदर सिंह, रोमेश शर्मा, तरसेम सिंह, अंगरेज सिंह, जयपाल सिंह, नरेंद्र सिंह, अमित पवार (बोनी) तथा रोहित शर्मा (काका) ने अहम भूमिका निभाई। आयोजकों ने बताया कि टूर्नामेंट का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को खेलों से जोड़ना तथा उन्हें नशे और अन्य सामाजिक बुराइयों से दूर रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed