फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: ‘मन की बात’ में पर्यावरण, खेल और जनभागीदारी पर प्रधानमंत्री का जोर

Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 01 Jun 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
अखनूर में मन की बात कार्यक्रम को सुनते विधायक मोहनलाल एवं अन्य - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अखनूर। मन की बात का 134वां एपिसोड रविवार को करवाया गया। इसमें अखनूर विधानसभा क्षेत्र के सोहल सुंगल मंडल के घाई खड़वानी स्थित पोलिंग बूथ 12 और 13 पर विधायक मोहन लाल भगत ने भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना।

कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन और समाज में सकारात्मक बदलाव ला रहे लोगों के प्रयासों का उल्लेख किया। उन्होंने उत्तर प्रदेश की मनोरमा नदी के पुनर्जीवन अभियान, गंगा में डॉल्फिन संरक्षण के लिए किए जा रहे कार्यों तथा विभिन्न राज्यों में जनभागीदारी से चल रहे अभियानों की सराहना की।
विज्ञापन


विधायक मोहन लाल भगत ने कहा कि प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के आम लोगों की प्रेरणादायी कहानियों को सामने लाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। इससे समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्र निर्माण के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ती है। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा जिला प्रभारी विनय गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री की ओर से साझा किए गए सकारात्मक उदाहरण समाज को नई दिशा देने का कार्य करते हैं। वहीं मंडल अध्यक्ष शमशेर दास ने कहा कि ‘मन की बात’ युवाओं को आगे बढ़ने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा देता है।


इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, पूर्व सरपंच अश्विनी शर्मा, पाल शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष बिंदु सिंह, मंडल महामंत्री श्याम लाल, जगदीश सिंह, सरदारी लाल, दर्शन चिब, बाबू राम, विजय थापा, राजकुमार सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed