फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब-बी सेमीफाइनल में पहुंचा

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। अखनूर स्पोर्ट्स क्लब की ओर से राजकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अखनूर में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट के क्वार्टरफाइनल मुकाबले खेले गए। इसमें अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब-बी ने अखनूर फुटबॉल अकादमी को 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन


मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब बी ने निर्णायक गोल कर जीत अपने नाम कर ली।

इस अवसर पर प्रभारी बीएमओ अखनूर डॉ. आरके धर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर के प्रिंसिपल हरजीत सिंह विशिष्ट अतिथि रहे, जबकि डॉ. केसी भगत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में महाजन सभा अखनूर और रोटरी क्लब अखनूर के अध्यक्ष भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अखनूर स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष धर्मपाल गुप्ता, अखनूर टाइगर्स फुटबॉल क्लब के अध्यक्ष पवन भारती, अखनूर फुटबॉल कप 2026 के निदेशक अंशुल गुप्ता तथा जेडईओ अखनूर मंगत राम सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed