फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: वन विभाग ने अखनूर में चलाया पौधरोपण अभियान

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर में पौधरोपण करते विधायक व अन्य।  - फोटो : akhnoor news
अखनूर। वन विभाग की तरफ से बुधवार को अखनूर क्षेत्र में एक पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखनूर के विधायक मोहन लाल थे। उन्होंने कामेश्वर मंदिर परिसर एवं राजकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अखनूर में पौधरोपण अभियान की शुरुआत की।
विज्ञापन

इस अवसर पर विधायक मोहनलाल ने कहा कि यह अभियान केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी सोच, हमारी जिम्मेदारी और भविष्य की पीढ़ियों के प्रति हमारा संकल्प है। पर्यावरण प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। ऐसे में प्रत्येक नागरिक को चाहिए कि वह कम से कम एक पौधा लगाए और उसे बड़ा होने तक संरक्षण दे। कार्यक्रम के दौरान अमला, सोहंजना, बेल पत्र, अर्जुन और सुखचैन जैसे छायादार व औषधीय पौधे लगाए गए।
विज्ञापन


इस अवसर पर जम्मू-कश्मीर के डीजीपी नलिन प्रभात, महामंडलेश्वर महंत रामेश्वर दास, कालीधार रेंज ऑफिसर विजय खोसला, स्कूल की प्रिंसिपल मुसर्रत जबीन, भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, पूर्व बीडीसी सुषमा, दीपेश सिंह, राकेश मल्होत्रा, पूर्व सरपंच किशोरी शर्मा, अश्वनी शर्मा, गुल्लू राम, शमशेर दास, सविता सिंह, रीना देवी, सुमन सिंह, कैप्टन तुलसी शर्मा, विनय सपोलिया, जगदीश बख्शी, शक्ति कुमार, साईं दास, बाबू राम, आयुष सिंह सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed