फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: अखनूर में विधायक मोहनलाल ने लिया गुरु का आशीर्वाद

विज्ञापन
jammu kashmir news
अखनूर। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अखनूर के मंदिरों में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा की विशेष छटा देखने को मिली। वीरवार सुबह से ही नगर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने संतों व गुरुओं से गुरु मंत्र दीक्षा प्राप्त की और अपने जीवन को आध्यात्मिक मार्ग पर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर नगर में अनेक स्थानों पर भव्य भंडारों का भी आयोजन किया गया, जहां श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

विधायक मोहनलाल अपने सहयोगियों के साथ भारदा स्थित माता मंदिर और ऐतिहासिक जिया पोता मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माथा टेकर का आशीर्वाद लिया और समाज की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उनके साथ भाजपा जिला अध्यक्ष कुलदीप शर्मा, अखनूर मंडल अध्यक्ष दीपेश सिंह, पूर्व पार्षद राकेश मल्होत्रा, अभिषेक वर्मा, विशाल संग्रल, अनिल शर्मा और रविंदर चौधरी सहित अन्य गणमान्य भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन


विधायक मोहनलाल ने इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा, गुरु का स्थान ईश्वर से भी ऊपर बताया गया है। एक सच्चा गुरु ही अपने शिष्य को अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है। यदि हम अपने जीवन में गुरु के दिखाए मार्ग पर चलें तो निश्चित ही मोक्ष की प्राप्ति संभव है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में किसी न किसी रूप में गुरु को स्थान देना चाहिए, क्योंकि वही हमें सच्चे अर्थों में जीवन जीने की कला सिखाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed