{"_id":"6840a4dcca6079d35206c427","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-268-1-akb1001-101254-2025-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डीसी ने अखनूर में विकास कार्यों का लिया जायजा, समय पर पूरा करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डीसी ने अखनूर में विकास कार्यों का लिया जायजा, समय पर पूरा करने के निर्देश
विज्ञापन
अखनूर में जल जीवन मिशन की नई परियोजना के निर्माणकार्य का जायजा लेते जिला उपायुक्त सचिन कुमार वै
- फोटो : akhnoor news
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखनूर। जिला उपायुक्त जम्मू सचिन कुमार वैश्य ने वीरवार को अखनूर उपमंडल का दौरा कर विभिन्न विकास परियोजनाओं और जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने को कहा।
उन्होंने सबसे पहले सुंगल का दौरा किया। यहां उन्होंने सुंगल-सोहल औद्योगिक इकाई के निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इसके बाद जिलाधिकारी मवा करोरा पहुंचे, जहां उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत बन रही जलापूर्ति योजना की समीक्षा की। जिलाधिकारी ने नगर समिति अखनूर परिसर का भी दौरा किया, जहां नया नगर समिति कॉम्प्लेक्स अंतिम चरण में है। यह कॉम्प्लेक्स दुकानों, मीटिंग हॉल, चेयरमैन व पार्षदों के कार्यालयों सहित नगर समिति के अन्य महत्वपूर्ण कार्यालयों से सुसज्जित होगा।
इस दौरान डीसी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करें, ताकि आमजन को जल्द से जल्द इनका लाभ मिल सके। इस अवसर पर सीपीओ जम्मू उत्तम सिंह, एसडीएम अखनूर मुख्तार अहमद, एसडीपीओ अखनूर वरिंदर गुप्ता, तहसीलदार अखनूर नरेश कुमार, एसएचओ अखनूर संजीव चिब, पीडब्ल्यूडी के इंजीनियरों समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।